धनबाद, जून 28 -- ​चिरकुंडा, प्रतिनिधि। नया प्राथमिक विद्यालय तांतीकनाली में रविवार को तुलिका एकेडमी ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट की वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। कैनवास पर उकेरी गई पेंटिंग्स के माध्यम से नन्हे कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता को व्यक्त किया। अपनी मेहनत और लगन की झलक भी दिखाई। बोंगियों संगीत परिषद के परीक्षक के रुप में शिव शंकर धर मौजूद थे। कहा कि कला केवल आत्म- अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त साधन है। कला बच्चों में धैर्य, एकाग्रता और अवलोकन की क्षमता को विकसित करती है, जो क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक जागरूकता का संचार करते हैं।​ मौके पर अकादमी के प्रिंसिपल सह डायरेक्टर नीलांशु भट्टाचार्य ने छात्रों का...