किशनगंज, मार्च 24 -- किशनगंज। संवाददाता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सोमवार को इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परिणाम में किशनगंज जिले में बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार के रिजल्ट में छात्राओं का शानदार दबदबा देखने को मिला। आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर टॉप कर जिले का नाम रौशन किया है। कला संकाय में कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत कारकून लाल हाई स्कूल, अलता हाट की छात्रा गायत्री कुमारी ने 500 में से 470 अंक (94 प्रतिशत) हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त की। उच्च माध्यमिक विद्यालय, लोहागाड़ा की छात्रा नाजमीन परवीन ने भी 470 अंक (94 प्रतिशत) लाकर संयुक्त रूप से जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।इसी संकाय में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय 2 के छात्र हशमत रज़ा ने 468 अंक (93.60 प्रतिशत) प्रा...