आर्ट्स कॉलेज में दूसरे दिन भी प्रदर्शनी देखने पहुंचे छात्र
लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, संवाददाता। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट हॉल में आयोजित अखिल भारतीय छायाचित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। प्रदर्शनी का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया था। प्रदर्शनी में देशभर के 80 प्रतिभागियों के 155 चयनित छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें 43 श्वेत-श्याम और शेष रंगीन छायाचित्र हैं। प्रतिभागियों में महाविद्यालय के छात्र, शिक्षक और पूर्व छात्र के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े छायाकार एवं छायाचित्र प्रेमी शामिल हैं। प्रदर्शनी में कॉलेज से जुड़े प्रख्यात कलाकार एवं शिक्षाविद् प्रो. जय कृष्ण अग्रवाल और प्रो. पीसी लिटल के छायाचित्र भी प्रदर्शित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- फोटोग्राफी दिवस पर छायाकारों ने साझा किए अनुभव इस वर्ष की प्रदर्शनी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.