आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा को आधुनिक बनाने की तैयारी
नई दिल्ली, मई 28 -- केंद्र सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिक्षा को आधुनिक और उद्योग की जरूरतों के अनुसार बनाने के लिए बड़ा बदलाव करने जा रही। इसी दिशा में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एआई करिकुलम टास्कफोर्स के साथ गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में एआई शिक्षा को अधिक उपयोगी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए साझा एआई इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसमें उद्योग, सरकार और शैक्षणिक संस्थान मिलकर जीपीयू कंप्यूटिंग, एज डिवाइस, सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म और अन्य आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराएंगे। बैठक में चार प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी है। इनमें राष्ट्रीय स्तर पर एआई के लिए कंप्यूटर, बुनियादी ढांचे, संकाय और फैकल्टी की जरूरत का आकलन करना। अखिल भारतीय तकनीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.