पटना, नवम्बर 25 -- राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार ने मिशन की स्थापना का निर्णय लिया है। इससे एआई एवं उसके उपयोग से संबंधित नीति का निर्धारण और संस्थानीकरण संभव हो सकेगा। यही नहीं इस प्रक्षेत्र के अग्रणी उद्योगों व संस्थानों की सहभागिता प्राप्त करने के उद्देश्य से राज्य में एआई पारिस्थितिकी का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में एआई से संबंधित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। मुख्य सचिव ने बताया कि कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, शासन व्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, नगर विकास, परिवहन एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.