बागपत, अप्रैल 2 -- बागपत। जिले के बेसिक स्कूलों के छात्र अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करेंगे। नए शैक्षिक सत्र से कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विशेष पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। शिक्षा विभाग की यह पहल नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और भविष्य की वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। नई शिक्षा नीति के तहत तैयार इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एआई की जटिल अवधारणाओं को बच्चों के लिए सरल और रोचक बनाना है। विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में एआई के बढ़ते प्रभाव, जैसे मोबाइल ऐप्स, इंटरनेट सर्च, ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स के पीछे काम करने वाली तकनीक के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा। पाठ्यक्रम की सबसे खास बात इसकी गतिविधि-आधारित शिक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.