सीतापुर, अप्रैल 9 -- सीतापुर, संवाददाता। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा के निर्देशानुसार 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस 20 घंटे के दिवसवार ऑनलाइन कोर्स के लिए विंडो 15 अप्रैल से 60 दिनों तक खुली रहेगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पंजीकृत विद्यार्थियों का कोर्स ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। पंजीकरण के मामले में सीतापुर जनपद में 7,325 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भविष्य की तकनीक के प्रति जागरूक कर उनके करियर को उज्जवल बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.