लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- नगर के निघासन रोड पर स्तिथ बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय में निरमल हृदय एजुकेशनल सोसाइटी व इंटेल के संयुक्त तत्वावधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालक, बालिकाएं एवं उनके माता-पिता को सरल और व्यवहारिक तरीके से की जानकारी देना तथा उन्हें भविष्य की तकनीकी संभावनाओं के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में लगभग 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सत्र के दौरान एआई की मूलभूत अवधारणाओं, दैनिक जीवन में इसके उपयोग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्रों में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि आने वाले समय में किस प्रकार कार्य, शिक्षा और जीवनशैली को प्रभावित करेगा। कार्यक्रम का संचालन निरमल हृदय एजुकेशनल सोसाइटी के प्रोग्र...