बुलंदशहर, मई 14 -- आटिफिशएल इंटेलीजेंस वाले कैमरों और एप्लीकेशन के प्रयोग से शातिर बदमाशों का बच-निकलना नामुमकिन हो गया है। खासतौर से पुलिस विभाग के लिए यक्ष ऐप कारगर साबित हो रही है। यक्ष ऐप की मदद से जिला पुलिस ने बीते एक माह के दौरान 19 साल से फरार विनोद जखैता और 16 साल से डकैती में फरार मुकेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जाहिर है कि अब सालों से फरार अपराधियों का बच निकलना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन ही है। कभी-कभी अपराधी को लगता है कि वक्त बीतने के साथ कानून की फाइलें धूल फांकने लगेंगी, लेकिन आधुनिक तकनीक 'फाइल' नहीं 'चेहरा' याद रखती है। अप्रैल माह में जिला पुलिस ने करीब 19 साल पहले पुलिस को चकमा देकर फरार हुए 50 हजारी इनामी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया था। शातिर विनोद ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए पूरी तरह से मोबाइल...