गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर। सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेविकाओं ने योग अभ्यास करने के बाद दहेज प्रथा विषय पर वाद विवाद का आयोजन किया। इसमें स्वयं सेविकाओं ने अपने विचार प्रकट किए। इसके बाद मतदाता जागरुकता के तहत तरंग क्रॉसिंग तिराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। दूसरे सत्र में महिलाओं के लीगल राइट्स विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डीडीयू के विधि विभाग की डॉ. सुमन चौधरी ने स्वयं सेविकाओं को आर्टिकल 21 लॉ फॉर प्राइवेसी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम श्रीवास्तव, डॉ गीता मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.