प्रयागराज, मई 9 -- बिशप कार्यालय में अस्थायी कार्यालय सहायक आर्ची तिमोथी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसकी पुष्टि बिशप मॉरिस एडगर दान ने आधिकारिक पत्र जारी कर की है। पत्र में आर्ची तिमोथी की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को बर्खास्तगी का कारण बताया गया है। मीडिया प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 1999 में हुई डॉ. स्वाति सरकार की हत्या और बुधवार को अधिवक्ता रजनीश सिंह पर हुए जानलेवा हमले में नाम आने को सीएनआई ने गंभीरता से लिया है। वहीं, एलडीटीए के सचिव एलन दान ने अधिवक्ता पर हमले में खुद के शामिल होने से इनकार किया है। विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वह अपने घर पर थे, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...