देहरादून, मार्च 5 -- देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) आर्चरी एकेडमी के तीरंदाजों ने हरिद्वार में आयोजित मिनी स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के तीरंदाजों ने 6 गोल्ड, 3 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 400 से भी अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्कूल के तीरंदाज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और उम्मीद है कि इनमें से कुछ खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। हरिद्वार में आयोजित मिनी स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप 2026 एक मार्च को हरिद्वार में आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के विभिन्न स्कूलों और आर्चरी एकादमी के 400 से अधिक बच्चों ने शिरकत की थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.