आर्चरी चैंपियनशिप में वंशिका राणा ने जीता रजत पदक
बागपत, जुलाई 25 -- दाहा। भड़ल गांव निवासी वंशिका राणा ने बिजनौर में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन अंडर-19 आर्चरी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। धनौरा टीकरी की वेदवान आर्चरी एकेडमी के कोच सचिन वेदवान ने बताया कि भड़ल गांव निवासी अमित कुमार की पुत्री वंशिका राणा ने पहली बार सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप बिजनौर में हिस्सा लिया और अपने पहले ही प्रयास में रजत पदक जीतकर प्रतिभा का परिचय दिया। वंशिका की इस सफलता पर उनके पिता अमित कुमार, बाबा वीरेंद्र सिंह राणा, मां पारुल और दादी सुदेश सहित परिजनों ने खुशी व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन आर्चरी में मानस स्थली की छात्राओं उम्दा प्रदर्शन यह भी पढ़ें- Hathras News: आर सी कन्या इंटर कालेज की छात्राओं का शूटिंग प्रतियोगिता में दबदबा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.