देवरिया, मार्च 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित मिनी नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के अंडर-13 वर्ग में प्रज्ञा सिंह ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रज्ञा ने प्रतियोगिता में कुल 347 अंक हासिल की है। वहीं आर्य प्रताप सिंह ने 350 अंकों के साथ 8वां और प्रभात ने 345 अंक हासिल कर 14 वां स्थान प्राप्त किया है। तीनों खिलाड़ी रूद्रपुर के एक आर्चरी संस्थान में अर्जुन पुरस्कार विजेता संजीव सिंह की देखरेख में प्रैक्टिस करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.