आर्केस्ट्रा में विवाद के दौरान संचालक का छीना लाइसेंसी पिस्टल
मिर्जापुर, मई 1 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में आर्केस्ट्रा में विवाद के दौरान मनबढ़ों ने संचालक का लाइसेंसी पिस्टल छीनकर भाग निकले। पुलिस घटना की जांच के बाद पिस्टल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।लालगंज थाना क्षेत्र के सेमरी कलां गांव से बुधवार की रात ड्रमंडगंज के मड़वा धनावल गांव में बरात आई थी। आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर मनबढ़ों ने विवाद कर लिया। विवाद बढ़ने पर मनबढ़ों ने संचालक कटरा कोतवाली के बल्ली के अड्डा निवासी सौरभ जायसवाल का लाइसेंसी पिस्टल और छह कारतूस छीनकर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने घटना की जांच की। गुरुवार की दोपहर आर्केस्ट्रा संचालक सौरभ जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने पिस्टल चोरी का केस दर्ज किया। पुलिस दूल्हे के चचेरे भाई और घराती पक्ष के लोगों को हिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.