देवरिया, अप्रैल 21 -- भरथुआ (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पकड़ी ओझा गांव में सोमवार की देर रात आर्केस्ट्रा में मनपसंद गीत बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस बीच किसी ने झोपड़ी में आग लगा दी। इससे तीन बाइक व झोपड़ी जलकर राख हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।थाना क्षेत्र के पकड़ी ओझा उर्फ ओझवलिया गांव में अशोक पाठक के बेटे का उपनयन संस्कार सोमवार को था। दिन में उपनयन के बाद रात को भोजन व आर्केस्ट्रा की व्यवस्था था। आर्केस्ट्रा के दौरान मनपसन्द गीत बजाने को लेकर युवकों में विवाद हो गया। कहा सुनी के बाद मारपीट शुरू हो गयी। गांव के लोगों ने समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत करा दिया। कुछ देर बाद कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.