आर्केस्ट्रा में गाना बजाने को लेकर मारपीट में दो जख्मी
मिर्जापुर, जून 6 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन भरुहवा गांव में गुरुवार की रात आर्केस्ट्रा में गाना बजाने को लेकर बराती व घराती पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में घराती पक्ष के दो युवक घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया है। क्षेत्र के भरूहवा बस्ती में एक व्यक्ति की बेटी की शादी थी। सोनभद्र के कनेटी गांव से बारात आई थी। द्वाराचार के बाद बराती भोजन कर आर्केस्ट्रा के नाच गाने पर आनंद ले रहे थे। इसी बीच घराती पक्ष के कुछ युवक बरात के जनवासे में पहुंच गए। आर्केस्ट्रा के स्टेज पर चढ़ गए और अपने पसंद का गाना बजाने की मांग करने लगे। मनपसंद का गाना न बजाए जाने पर आर्केस्ट्रा में नाच रही नर्तकियों को नाचने से मना करने लगे। जिस पर बरात पक्ष के लोग आग बबूला हो गए। घरात व बरात पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.