सीवान, मई 6 -- आंदर, एक संवाददाता। पुलिस ने आंदर थाना क्षेत्र से आर्केस्ट्रा में काम करने वाली 22 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। यह कार्रवाई आपरेशन नया सवेरा के तहत किया गया है और इस मामले में तीन महिला सहित पांच संचालक भी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोप है कि लड़कियों इस आरोप है कि ऑर्केस्ट्रा डांस ग्रुप की आड़ में नाबालिक बच्चियों से जबरन नृत्य व यौन शोषण कराया जा रहा है।

जांच प्रक्रिया बताया गया है कि रेस्क्यू फाउंडेशन को सूचना मिली थी कि जिले में कुछ ऑर्केस्ट्रा डांस ग्रुप की आड़ में नाबालिक बच्चियों से जबरन नृत्य एवं यौन शोषण करा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली से पत्राचार किया गया। इसके उपरांत जांच टीम द्वारा इसकी जांच की गयी। जांच में प्रथम दृष्टा मामला सही पाए जाने पर स्थानीय प्रशासन को ...