आर्केस्ट्रा बंद कराने के विवाद में मारपीट, चार पर केस
बलिया, मई 12 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आर्केस्ट्रा बंद कराने के विवाद में मारपीट हो गयी। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। कोटवां निवासी रोहित साह ने पुलिस को बताया है कि रानीगंज बजार में किराये पर कमरा लेकर रहता हूं। पड़ोस के सोनू सिंह के घर बच्चों का मुंडन संस्कार था। इसको लेकर भोजन तथा आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम हो रहा था। निमंत्रण पर रोहित भी सोनू के घर गया था। उसका कहना है कि आर्केस्ट्रा बंद कराने को लेकर सोनू सिंह, सोनबरसा निवासी बबलू तथा डबलू तथा एक अन्य अज्ञात ने मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में युवक पर हमला, तीन पर मुकदमा दर्ज पीड़ित का कहना है कि इस घटना में एक पैर टूट गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.