चंदौली, मई 5 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव में बीते रविवार की रात एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में छेड़खानी और लूट की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि पटपरा गांव निवासी भरत चौहान के पुत्र रतन चौहान की शादी दो दिन बाद होनी है। इसके पहले शनिवार को भतवान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर रात में आर्केस्ट्रा पार्टी भी बुलाई गई थी। कार्यक्रम में देर रात तक ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही और मनोरंजन चलता रहा। यह भी पढ़ें- डांसर के साथ मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने एक डांसर को नोट देने का प्रयास किया, लेकिन डांसर ने नोट नहीं लिया। इससे उक्त युवक उस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.