आर्केस्ट्रा देखने के दौरान युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज
गोरखपुर, जून 5 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरैया मरचहवा गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरैया मरचहवा निवासी गौरव पासवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक माह पूर्व वह रात में अपने मोहल्ले में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देख रहा था। इसी दौरान गांव के सुशील उर्फ मंटू, उसके रिश्तेदार राम सजीवन तथा अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि सभी उसे कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर ले गए और मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- रंजिशन युवक को पीटा, नामजद तहरीर शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मारपीट में उसे चोट आई। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.