छपरा, मई 3 -- दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के मदनसाठ गांव में शनिवार की रात एक बारात समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि गांव निवासी किताबुद्दीन मियां के घर बारात आई थी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पीछे किसी बात को लेकर गांव के ही दो युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गई। यह भी पढ़ें- बारात में ऑर्केस्ट्रा के दौरान बवाल, युवक पर चाकू से हमला; हालत गंभीरघायलों की पहचान घटना में घायल युवकों की पहचान ऋतिक कुमार प्रसाद और अफजल अली के रूप में हुई है, जो आपस में करीबी दोस्त बताए जाते हैं। दोनों को तत्काल मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर...