छपरा, अप्रैल 21 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की तड़के सुबह करीब चार बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न आर्केस्ट्रा अड्डों पर छापेमारी कर 10 नाबालिग लड़कियों को रेसक्यू किया। यह छापेमारी धमसर रोड, नदिया पार, सिकटिया रोड, जनता बाजार और ब्लॉक रोड स्थित कई ठिकानों पर एक साथ की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। छापेमारी के दौरान कई जगहों से नाबालिग लड़कियां बरामद की गईं, जिन्हें तत्काल सुरक्षा में लेकर थाने लाया गया। थानाध्यक्ष जयहिंद यादव ने बताया कि सभी लड़कियों की पहचान और काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही उनके बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.