वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के डॉ. विनय कुमार को वर्ल्ड आर्कियोलॉजिकल कांग्रेस के साउथ एशिया रीजन का वरिष्ठ प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया है। 19 फरवरी को प्रतिस्थापन मतपत्र के जरिए हुए निर्वाचन में डॉ. विनय कुमार को चुना गया। डॉ. विनय कुमार प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं शोधकर्ता के रूप में पहचान रखते हैं। भारतीय पुरातत्व, सांस्कृतिक विरासत, बौद्ध अध्ययन और प्राचीन शिक्षा केंद्रों से संबंधित विषयों पर उनके शोध कार्य उल्लेखनीय हैं। उनके शोध लेख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनके निर्वाचन पर बीएचयू परिवार ने हर्ष जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...