भदोही, फरवरी 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर स्थित शीतल पाल के पास लगा आरो प्लांट दो वर्ष से खराब पड़ा है। आरो प्लांट खराब होने से नागरिकों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। दूर-दराज से ज्ञानपुर आए लोग दस-बीस रुपया खर्च का बोतल का पानी सेवन करने को विवश हो रहे हैं। बार-बार मांग के बावजूद नपं प्रशासन द्वारा नहीं बनवाया जा रहा है। नागरिकों की माने तो तीन वर्ष पूर्व लाखों की लागत से आरो प्लांट लगाया गया था। इसमें दो-पांच का सिक्का डालने पर आरो का शीतल पेयजल निकलता था। लेकिन दो वर्ष से मशीन खराब पड़ा है। पूर्व में कई बार इसे बनवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन विडंबना ही है ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही नगर में पेयजल संकट गहराने लगता है। लाखों रुपया खर्च होने के बावजूद नागरिकों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.