आरोही संस्कृति संगम नारी शक्ति को करेगी सम्मानित
प्रयागराज, फरवरी 27 -- सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था आरोही संस्कृति संगम की आवश्यक बैठक शुक्रवार को राम वाटिका परिसर में हुई। जिसमें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि मनोज सक्सेना रहे। अध्यक्षता न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने की। संस्था की सचिव प्रियंका चौहान ने अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में कल्पना सहाय, डॉ. बीना मिश्रा, शंभूनाथ श्रीवास्तव, ज्योति सहाय, रागिनी चंद्रा, संजीव कुमार, अंशिता शुक्ला, रघुनाथ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.