सोनभद्र, मार्च 22 -- अनपरा, संवाददाता। आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेनूसागर की 10 वीं की मेधावी छात्रा आरोही बृजेश ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आरोही ने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम (वाईयूवीआईकेए ) में सफलता प्राप्त की है। विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) के तीनों चरण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिए हैं।अब आरोही बृजेश चौथे चरण के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर में भाग लेने जा रही हैं, जो उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। बंगलुरु में 15 दिन की ट्रेनिंग कर आरोही बृजेश ने अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह तकनीक, रॉकेट विज्ञान एवं आधुनिक वैज्ञानिक प्रयोगों की गहन जानकारी प्राप्त की, साथ ही उन्हें इसरो के वैज्ञानिकों के साथ संवाद का अवसर भी मिला, जिससे उनके वैज्...