आरोहण महोत्सव में मेधावियों का किया सम्मान
औरैया, अप्रैल 15 -- दिबियापुर, संवाददाता। पीबीआरपी अकादमी में वार्षिक महोत्सव आरोहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अजय आनंद वर्मा व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिव तांडव, विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य, योग व नाट्य प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम में शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। संस्थापक संतोष कुमार पाण्डेय व प्रधानाचार्य डॉ. सौरव कश्यप ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.