अलीगढ़, दिसम्बर 24 -- अलीगढ़़, वरिष्ठ संवाददाता। निजी अस्पताल संचालक ने कमिश्नर को पत्र लिखकर डिप्टी सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में कहा है कि अस्पताल के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। उसकी हार्ड कॉपी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में रसीद सहित जमा करा दी गई। इसके बावजूद रजिस्ट्रेशन लंबित रखा गया और एक लाख रुपये मांगे गए। रुपये न दिए तो अस्पताल सील कर दिया। गभाना में संचालित ज्ञान श्री हॉस्पिटल के संचालक सुकुमार यादव का आरोप है कि सीएमओ कार्यालय में तैनात डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित शर्मा और एक लिपिक द्वारा उनसे एक लाख रुपये की मांग की गई। कहा गया कि रकम देते रहने पर ही रजिस्ट्रेशन आगे बढ़ेगा। आरोप है कि रिश्वत देने से इनकार करने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। पत्र में यह भी दावा किया गया कि गभाना क्षेत्र के कुछ अन्य अपंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.