बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम कुंदन कुमार ने राजगीर अंचल क्षेत्र के चौकीदार सूरज कुमार पर लगे आरोप साबित होने पर बर्खास्त कर दिया है। मामले की जांच राजगीर भूमि सुधार उप समाहर्ता ने की थी। जांच में चौकीदार पर लगे आरोप सही पाया था। एसपी ने चौकीदार के विरुद्ध जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, पत्थरबाजी करने, अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर चोरी करने व अन्य आरोप लगा था। साथ ही, अवैध रूप से बालू माफियाओं से सांठ-गांठ कर घूस लेने व अवैध रूप से बालू का परिचालन करने का आरोप था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.