लखनऊ, सितम्बर 28 -- Om Prakash Rajbhar: यूपी में एसआईआर को लेकर छिड़े विवाद में अब सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी कूद पड़े हैं। कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों के आरोपों पर कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन आरोप लगाने वालों को उसके प्रमाण भी देने चाहिए। राजभर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हट गया है तो इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, 'विरोध करना है तो कीजिए, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से कीजिए। आरोप लगा रहे हैं तो प्रमाण भी दीजिए।' उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से सवाल करते हुए क...