आरोप बेबुनियाद, सांस की बीमारी से हुई थी मौत
फतेहपुर, जून 18 -- बिंदकी। बहु और दामाद पर पुत्र की जहर देकर हत्या के आरोप बेबुनियाद निकले हैं। पुलिस की अब तक की जांच में बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है। बता दें कि बिंदकी कोतवाली के जिगनी निवासी किफायत उल्ला खां की सउदी अरब से लौटने के बाद बीते 22 मई को मौत हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। अंतिम संस्कार के करीब एक सप्ताह बाद मृतक के पिता रमजान खां ने आरोप लगाया था कि बहू और दामाद ने मिलकर बेटे की हत्या की है। आरोपों पर सीओ बिंदकी ने जांच शुरु की। सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि सभी बिंदुओ पर जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में सीएचसी से लेकर मेडिकल कालेज तक हुए इलाज में सांस लेने में हो रही दिक्कत के कारण मौत की पुष्टि हुई है। आगे की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.