गाज़ियाबाद, सितम्बर 15 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जमात-ए-इस्लामी हिंद गाजियाबाद ने सोमवार को सिद्धार्थ विहार की फलाह मस्जिद में संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें शहर के बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने देश के बदलते हालात और हमारी जिम्मेदारियां विषय पर चर्चा की। साथ ही मिलजुलकर समाज की भलाई के कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर अध्यक्ष मोहम्मद आसिम के कुरान पाठ से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जमात के राष्ट्रीय सचिव मौलाना मोहम्मद शफी मदनी ने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं और उनकी समस्याएं हमारी समस्याएं हैं। मुसलमानों को नई पीढ़ी की शिक्षा पर जोर देना चाहिए। नौजवान मेहनतकश बनें और फिजूलखर्ची से बचें। उन्होंने कहा कि इस्लाम को लेकर फैली गलतफहमियों को ...