हाजीपुर, जून 12 -- कटहरा थाने के सलेमपुर डुमरिया गांव से आपसी विवाद में हुई मारपीट मामले में आरोप-प्रत्यारोप के बीच काउंटर केस दर्ज कराया गया है। एक पक्ष से पवन राय ने पड़ोसी उदितलाल राय एवं उसके दोनों पुत्र बब्लू व संजय के खिलाफ शराब के नशे में दरवाजे चढ़कर मारपीट कर जख्मी कर देने आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के बब्लू राय ने पवन राय उसकी पत्नी सरिता देवी एवं पुत्री अंबिका कुमारी के खिलाफ दरवाजे चढ़कर मारपीट कर जख्मी कर देने एवं दरवाजे खड़ी चार चक्का वाहन को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। काउंटर केस दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच पड़ताल एवं कारवाई करने में जुट गई है। यह भी पढ़ें- आरोप-प्रत्यारोप में मारपीट का काउंटर केस दर्ज अशोक कुमार यह भी पढ़ें- मिश्रवलिया गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...