आरोप प्रत्यारोप के बीच बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पारित
शामली, अप्रैल 6 -- नीरज भार्गव ऊन/ झिंझाना। काफी समय बाद ऊन नगर पंचायत की बोर्ड मीटिंग आयोजित हुई। कुछ सभासदों ने बोर्ड बैठक की पूर्व में सूचना न देने पर बहिष्कार कर दिया। इन सबके चलते बोर्ड में नगर की सड़कों एवं वाटर कूलर लगाने आदि के प्रस्ताव पारित किए गए। नगर पंचायत के 12 में से छह सभासदों ने बहिष्कार की बात कही है जबकि ईओ ने 12 में से आठ सभासदों के मीटिंग में होने की बात कही है। नगर पंचायत के नामित सभासदों के शपथ दिलवाने के बाद नगर पंचायत की बोर्ड मीटिंग आयोजित की गयी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में गत बोर्ड बैठक के कार्यों की पुष्टि के बाद ईओ देवकीनंदन ने सड़क निर्माण वाटर कूलर व अन्य प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा। ईओ ने बताया बोर्ड में बताया कि मीटिंग में आठ सदस्य उपस्थित रहे। सभी की सहमति पर प्रस्ताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.