संभल, फरवरी 6 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर में मंगलवार शाम बदायूं पुलिस की दबिश के दौरान एक ग्रामीण की मौत हुई थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया था जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से मौत होने की पुष्ठि नहीं हुई, ऐसे में डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रखा है, उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं दूसरी तरफ पोस्टमार्टम हादस पर मृतक के परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा किया और दो घंटे तक शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं उठाया। एएसपी आलोक भाटी से मृतक के परिजन व उसके साथ पहुंचे वकीलों की बहस भी हुई। पुलिस ने मामले को जीडी में दर्ज कर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। हयातनगर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी हरचरन वाल्मीकि का बेटा अनिकेत 10 दिन पहले बदायूं जन...