पूर्णिया, फरवरी 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आईजी विवेकानंद ने सदर थाना का निरीक्षण किया। एसपी स्वीटी सहरावत भी इस दौरान उनके साथ रही। आईजी ने अनुसंधान, विधि व्यवस्था एवं थाना से संबंधित विभिन्न पंजियों की बारीकी से अवलोकन किया। जिसमें सदर थाना की पुलिस की ओर से बरती जा रही कई खामियां सामने आई। मसलन क्राइम पंजी अपडेट नहीं मिली। कांडों के अनुसंधान में सुस्ती पाई गई। महज 30 प्रतिशत कांडों में पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया है। उसी तरह चोरी के मामले में बरामदगी संतोषजनक नहीं पाई गई। चोरी के दर्ज केसों में महज 10 प्रतिशत मामले में ही बरामदगी हो पाई है। रख-रखाव के मामले में स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। प्रोबेशनल डीएसपी को कई मामलों में सत्यापन का जिम्मा सौंपा गया। मौके पर सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.