बिजनौर, मार्च 28 -- नांगल सोती। जांच में उत्तम शुगर मिल का कांटा शुद्ध तौल करते पाया गया, इसके विपरीत गांव कमराजपुर का धर्मकांटा अशुद्ध तौल करते पाया गया, जांच के बाद किसानों द्वारा उत्तम शुगर मिल पर लगाए गए घटतौली के आरोप निराधार निकले। शनिवार को क्षेत्र के कुछ किसान भगवती देवी पत्नी नरेश कुमार निवासी हरचंदपुर की ट्रैक्टर ट्राली को गांव कमराजपुर के एक धर्मकांटे पर तौल कर उत्तम शुगर मिल बरकतपुर गन्ना तौलने पहुंचे, जिसके बाद किसानों ने उत्तम शुगर मिल के कांटे पर तौलने के लिए उक्त ट्रैक्टर ट्राली को चढ़ा दिया। उक्त ट्रैक्टर ट्राली का वजन 71.60 किलो पाया गया, किसानों ने आरोप लगा दिया कि कमराजपुर धर्मकांटे की अपेक्षा मिल के कांटे में 35 किलो का अंतर पाया गया है, और हंगामा शुरू करते हुए जांच की मांग पर अड गए। किसानों की मांग पर बाट माप निरीक्ष...