आरोप गलत, बदनाम करने की कोशिश : आइसा
धनबाद, सितम्बर 5 -- धनबाद। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कहा कि आइसा के राज्य सह सचिव रितेश मिश्रा पर लगाए गए मारपीट के आरोप निराधार हैं। राज्य उपाध्यक्ष स्नेहा महतो, जिला संयोजक जयजीत मुखर्जी, अतफ ईमाम, अभिषेक सिंह ने कहा कि आरोप पूरी तरह गलत हैं। पिछले वर्ष भी आइसा को बदनाम करने की कोशिश की गई थी। इस वर्ष भी उसी तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। संगठन छात्रों के हितों से जुड़े सवालों पर मजबूती से अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.