देहरादून, जनवरी 30 -- देहरादून। बाजपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने शुक्रवार को डीजीपी दीपम सेठ से मुलाकात की। विधायक ने अपने परिजनों पर दर्ज धोखाधड़ी (धारा 420) के मुकदमे के संबंध में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के सामने मामले में शामिल सभी पक्षों के वैज्ञानिक परीक्षण कराने की मांग की। बीस जनवरी को बाजपुर थाने में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में विधायक अरविंद पांडे के सगे संबंधी, जिनमें उनके जीजा, बड़े भाई और चाचा के बेटे शामिल हैं, नामजद किए गए हैं। परिजनों पर लगे इन गंभीर आरोपों के बाद विधायक ने खुद पहल करते हुए डीजीपी से मुलाकात कर मामले की तह तक जाने का आग्रह किया। डीजीपी से मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अरविंद पांडे ने कहा कि वह यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.