अमरोहा, अप्रैल 2 -- अमरोहा। ग्रामीणों की शिकायत पर 91.75 लाख रुपये की वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों में घिरीं गंगेश्वरी ब्लाक के गांव मलकपुर की ग्राम प्रधान नीलम देवी को डीएम ने नोटिस जारी किया है। आरोपों का मय साक्ष्यों अगले 15 दिन में लिखित स्पष्टीकरण न देने पर पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा में कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। सहायक निबन्धक, सहकारी समितियां, सहायक अभियन्ता, आरईडी के स्तर से कराई जांच में महिला ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों के कराने में गंभीर आरोप लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...