आरोपों में घिरी कम्पनी ने टेंडर छोड़ा
वाराणसी, मई 24 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। बाबतपुर एयरपोर्ट पर ठेका कर्मचारियों से अवैध वसूली और श्रमिक शोषण के मामले में कार्रवाई हुई है। मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की सख्ती के बाद आरोपों में घिरी कंपनी एस.एन. इलेक्ट्रिकल को अपना टेंडर छोड़ना पड़ा। वहीं, जांच पूरी होने तक अवैध वसूली के आरोप में तीन कर्मचारियों को हटा दिया गया है। फिलहाल पुरानी कम्पनी को तीन माह का विस्तार दिया गया है। सांसद ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। उन्होंने बताया कि पहले से कार्यरत ठेका कर्मचारियों से नौकरी बनाए रखने के नाम पर लगभग 35 हजार तक अवैध वसूली की जा रही थी। धनराशि न देने पर कर्मचारियों को नौकरी से हटाने और प्रताड़ित करने की धमकियां भी दी जा रही थीं। सांसद को कर्मचारियों ने ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित कई स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.