फतेहपुर, अप्रैल 19 -- फतेहपुर। कछुआ और शराब तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे सपा प्रमुख पूर्व सीएम अखिलेश यादव यदि आरोपों का साक्ष्य दें दें तो वह तत्काल राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने फर्जी तरीके से जो उनको बदनाम करने का काम किया है। इस पर वह एक सप्ताह के अंदर मानहानि का केस करेंगे। यह बातें पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहीं। सुल्तानपुर घोष थाना के चौकी चौराहे पर चाय की दुकान चलाने वाले शेषमणि यादव के साथ हुआ विवाद लखनऊ तक पहुंच गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चाय वाले पिता पुत्र को बुलाकर रविवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मामले को और तूल दे दिया है। यह भी पढ़ें- साक्ष्य दें नहीं तो एक सप्ताह में मानहानि का केस करेंगे, अखिलेश के आरो...