काशीपुर, अप्रैल 19 -- शहजाद सिद्दीकी, संवाददाता। जसपुर में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाने को लेकर विधायक और पूर्व विधायक के बीच चल रही जुबानी जंग अब खुलकर सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों से आहत पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने रविवार को एक बैठक बुलाकर अपनी पीड़ा जाहिर की। उन्होंने विधायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो सोमवार को उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि सोमवार शाम पांच बजे बीएसवी इंका में विधायक को आमंत्रित किया गया है, जहां वे हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं। दुल्हन पैलेस में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक ने 15 अप्रैल को ठाकुर मंदिर के पास विधायक आदेश चौहान द्वारा कथित अभद्रता, सोशल मीडिया पर उनके दिवंगत पिता पर लगाए ग...