आरोपी से 3.16 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
फरीदाबाद, मई 14 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान तरुण निवासी नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी के कब्जे से 3.16 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उसके खिलाफ थाना मुजेसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब पांच ग्राम स्मैक सात हजार रुपये में खरीदकर लाया था, जिसमें से कुछ वह पहले ही बेच चुका था। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या, एनडीपीएस और अवैध शराब बेचने सहित करीब 10 मामले दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- पांच हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और नशा सप्लायरों के बारे में जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.