हजारीबाग, अप्रैल 16 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। पुलिस ऑफिस में फर्जी निकासी के आरोपी शंभू कुमार समेत अन्य लोगों द्वारा जिस खास महाल की जमीन पर घर बनाया गया है। उस जमीन और उस पर बने मकानों को रिज्यूम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीपूगढ़ा स्थित खास महाल की जमीन पर बिना नामांतरित कराए बिना मकान बनाने को लेकर आरोपी समेत अन्य से पक्ष रखने को कहा गया था। बताया जाता है कि जो पक्ष रखा गया, वह असंतोषजनक है। ऐसे में अब रिज्यूम करने की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि जिसके नाम से जमीन का रिन्यूअल 2038 तक हुआ है, उसकी भी मृत्यू हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...