बरेली, दिसम्बर 29 -- ग्राम पंचायत अधिकारी कुलदीप कुमार पांडे से वर्ष 2016-17 और वर्ष 2017-18 की आडिट आपत्तियों के 75 लाख रुपये अभी तक वसूले नहीं जा सके हैं। अब कुलदीप ने डीएम कोर्ट में अपील की है। इसके चलते वसूली पर एक बार फिर ब्रेक लग गया है। कुलदीप ने वर्ष 2016-17 और वर्ष 2017-18 के सात ऑडिट अधिभार में अधिरोपित 75,53,062 रुपये धनराशि की वसूली के विरुद्ध डीएम कोर्ट में अपील दाखिल की है। डीपीआरओ ने कोर्ट का अंतिम निर्णय होने तक वसूली-आरसी निर्गत न करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही को एडीएम एफ/आर को पत्र भेजा है। कुलदीप से ग्राम पंचायत ओषढ़ के 299951 रुपये, बाकरगंज के 1063384 रुपये, ढ़ढ़रूआ के 29750 रुपये, भगवानपुर फुलवा के 34500 रुपये, ढकनी रजपुरी के 1615788 रुपये, बेवल बरकतपुर के 1714753 रुपये और टिसुआ के प्रकरण में 2794926 रुपये की वसूली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.