गिरडीह, फरवरी 21 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रसनजोरी पंचायत के पंचनटांड गांव में शुक्रवार को अहिल्यापुर और धनबाद साइबर थाना की पुलिस ने संयुक्त रुप से फरार अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाया। फरार अभियुक्त पंचमटांड गांव निवासी महेश कुमार मंडल है। शुक्रवार को अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी अपने दल-बल के साथ पंचनटांड गांव पहुंचे और माइक से एलांस करते हुए और ढोल बजाकर आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया। बता दें कि आरोपी महेश कुमार मंडल ने धनबाद साइबर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से आनलाइन ठगी की थी जिसके बाद उसके खिलाफ धनबाद साइबर थाना में कांड संख्या 15/20 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी युवक लगभग 6 वर्षों से फरार चल रहा था जिसके बाद धनबाद साइबर थाना के सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार अहिल्यापुर पुलिस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.