आरोपी महिला की जगह पेश बहन पर धोखाधड़ी का केस
वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दुष्कर्म केस में आरोपी महिला की जगह हाजिर बहन पर कैंट पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। उसके ऊपर समझौते के लिए दबाव बनाने और धमकी देने का भी आरोप है। सारनाथ क्षेत्र निवासी ने बताया कि उनकी बहू ने बेटी के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में टड़िया चकबीही निवासी गोलू साहनी और उसकी बहन सरिता साहनी पर केस दर्ज कराया। इसमें गोलू के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई हुई। कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर दिया। उसकी आरोपी बहन सरिता साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस बीच, 15 दिसंबर को जमानत मिलने के बाद वह अपने पति के साथ हैदराबाद चली गई। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी के मामलों में अधिवक्ता तलब चार मई को उसे कोर्ट में पेश होना था।आरोप है कि सरिता साहनी की जगह उसकी बहन सुनीता देवी कोर्ट में हाजिर होने पहुंच गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.