मुरादाबाद, मार्च 15 -- पोर्टल पर जांच के बाद इस मामले की विस्तृत जांच के लिए फर्म मालिक फराज को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया तो उसने 29 नवंबर 2025 को अपना बयान दर्ज कराया। प्रधान सहायक ने दावा किया कि फराज ने बताया कि फर्म में उसके द्वारा कोई काम नहीं किया जाता है और ना ही यह फर्म उसकी है। उसने यह भी बताया कि वह तैमूर एण्टरप्राइजेज के यहां नौकरी करता है जो ब्रास सिल्ली का व्यापार करती है। यह भी बताया कि उक्त फर्म कटघर के उड़पुरा में है, जिसमें वह फर्म में माल और पैसों के तकादा करने का काम करता है। वह फर्म मालिक के यहां नौकरी करता है, जिसके लिए उसे दस हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है। प्रधान सहायक के अनुसार फराज ने अपने बयान में बताया कि फर्म मालिक के बेटे ने उसका वेतन देने के लिए बैंक में उसका खाता खुलवाने के नाम पर आधार कार्ड, पेन क...